भास्कर न्यूज| राजनांदगांव निगम सीमाक्षेत्र निरीक्षण की कड़ी में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र निर्माणाधीन ने मंगलवार को निर्माणाधीन नालंदा परिसर स्थल एवं मोतीपुर अण्डर ब्रिज का जायजा लेकर नालंदा परिसर के लिए ले-आउट देने तथा अण्डर ब्रिज के संपवेल सफाई कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. भुरे ने सुबह निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के साथ निगम के विकास कार्यों के निरीक्षण की कड़ी में नालंदा परिसर निर्माण के लिए उर्जा पार्क के बाजू चयनित स्थल का जायजा लेकर संबधित ठेकेदार को ले-आउट देने के निर्देश कार्यपालन अभियंता को दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उच्च पद प्राप्त करने तैयारी करने सर्वसुविधायुक्त लायब्रेरी के लिए शासन द्वारा नालंदा परिसर निर्माण करने स्वीकृति प्रदान की है। जिसका शासन स्तर पर प्रक्रिया उपरांत गत दिनों विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा भूमिपूजन कर जल्द निर्माण शुरू करने कहा गया है। मोतीपुर अण्डर ब्रिज का जायजा लेकर कलेक्टर भूरे ने ब्रिज से पानी निकासी के संबंध में जानकारी लेकर कहा कि संपवेल की सफाई करें। मशीनें दुरूस्त रखें। साथ ही अतिरिक्त मशीन रखें ताकि बरसात में ब्रिज से पानी निकासी में रुकावट न हो एवं आवागमन सुचारू रूप से हो सके। निरीक्षण के दौरान संजय वर्मा व दीपक खाण्डे आदि मौजूद थे।


