विद्यालय में 10 दिवसीय एनसीसी कैंप का समापन

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव 38वीं छत्तीसगढ़ बटालियन राजनांदगांव द्वारा संस्कार सिटी स्कूल ठाकुर टोला में आयोजित 10 दिवसीय एनसीसी कैंप का समापन किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने एकता और अनुशासन का पाठ पढ़ा। कैंप में ड्रिल अभ्यास, फायरिंग, खेल एवं कला के अलावा अन्य स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को समापन अवसर पर सम्मानित किया गया है। कैंप में कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल ने बच्चों को कैंप का उद्देश्य और महत्व समझाया। कैडेटों को आगजनी की घटना से निपटने की ट्रेनिंग दी गई। फायर सिलेंडर के उपयोग की जानकारी दी। घटना के दौरान पहले क्या करें और क्या नहीं यह भी बताया गया। सैन्य दिनचर्या के साथ सैनिक विषयों पर आधारित प्रशिक्षण दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *