बाइक पर जा रहे दो दोस्तों के साथ मारपीट:रुपए और गले में पहनी सोने की चेन छीनी, 8 नामजद सहित 12 के खिलाफ मामला दर्ज

हनुमानगढ़ में बाइक पर जा रहे दो युवकों को रास्ते में रोककर गाली-गलौज, मारपीट करने और नकदी, सोने की चेन छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में जंक्शन पुलिस थाने में 8 नामजद और 4 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। एएसआई शिवनारायण ने बताया कि गर्वित (19) पुत्र धर्मपाल जिंदल निवासी दुकान नम्बर 15, नई धान मंडी, जंक्शन ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 दिसम्बर की शाम करीब साढ़े 6 बजे वह और उसका मित्र जतिन गर्ग पुत्र लवकेश गर्ग बाइक पर बाजार जा रहे थे। रास्ते में आईडीबीआई शाखा के पास पहुंचे तो लक्ष्य शर्मा पुत्र अश्वनी कुमार शर्मा निवासी 3/72 आरएचबी कॉलोनी, जंक्शन और काव्य मिड्ढा पुत्र सुधीर मिड्ढा निवासी मिड्ढा क्लॉथ स्टोर, जंक्शन ने बाइक रोक ली। दोनों ने उससे और जतिन के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। तभी पीछे से अचानक राघव उर्फ ऋषि पुत्र देवेन्द्र भारद्वाज निवासी शाक्य कॉलोनी, राज लोहिया पुत्र शक्ति सिंह निवासी सुरेशिया, लक्की उर्फ लक्ष्य बंसल पुत्र नवनीत बंसल, चीनू बलाड़िया पुत्र अरुण बलाड़िया, रितेश महाजनी निवासी ढिल्लों कॉलोनी, शुभम घावरी निवासी दुर्गा कॉलोनी और 4 अन्य आए। इन्होंने उससे और जतिन गर्ग के साथ लात-घूसों से मारपीट शुरू कर दी। बेल्ट से वार किए। शोर मचाया तो इन लोगों ने उसकी जेब से दो हजार रुपए और जतिन के गले में पहनी सोने की चेन निकाली। आस-पास में भीड़ एकत्रित होने और लोगों की ओर से ललकारने पर हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *