नशे को खत्म करने के लिए पार्टीबाजी से ऊपर उठकर एकजुट हो संकल्प लेना जरूरी : सोनिया

भास्कर न्यूज|अमृतसर नशा मुक्ति मोर्चा माजा की कोऑर्डिनेटर सोनिया मान ने बाबा कुम्मा सिंह जी इंजीनियरिंग कॉलेज अटारी में नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जो लोग नशा छोड़ना चाहते हैं, वे केवल सरकारी नशा छुड़ाने वाले केंद्रों या मान्यता प्राप्त केंद्रों से ही अपना इलाज करवाएं। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ने के इच्छुक मरीजों का इलाज करवाने के बाद उनके पुनर्वास की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति यात्रा के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। इन यात्राओं में बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर आकर नशे के खिलाफ खड़े हो रहे हैं। स्कूलों और कॉलेजों के छात्र भी अब आगे आ रहे। छात्रों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने के लिए कहा। गांवों से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए हमें पार्टीबाजी से ऊपर उठकर एकजुट होकर संकल्प लेना होगा तभी हम अपनी युवाशक्ति को बचा सकते हैं। आज सबसे बड़ी जरूरत है कि हम अपने बच्चों को गुरु साहिबान की शिक्षाओं से अवगत करवाएं और उन्हें गुरबाणी से जोड़ें ताकि वे जीवन में सही रास्ते पर चल सकें। उन्होंने छात्रों से नशे के खिलाफ शपथ भी दिलवाई। जिला कोऑर्डिनेटर दीक्षित धवन ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 98236-00007 जारी किया गया है। इस नंबर पर नशा बेचने या खरीदने वालों की जानकारी दे सकते हैं। जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस मौके पर सुनील कुमार, वरुण भगत, नरेंद्र दत्ता, हनी नाहर, मशहूर कॉमेडियन घुले शाह, पंकज शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *