शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता पर कराया जाएगा : निगम कमिश्नर

भास्कर न्यूज| अमृतसर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने ओएंडएम सैल और सिविल विंग के अफसरों संग मीटिंग कर निर्देश दिया कि लोगों की शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता पर कराएं। निगम संबंधित किसी भी शिकायत को ऑनलाइन दर्ज कराने के लिए एम-सेवा और पीजीआरएस पोर्टल की सुविधा दी गई है। गर्मी का मौसम चल रहा है और शहर में पीने योग्य शुद्ध पानी की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सभी ट्यूबवेल चालू हालत में रहें और आपात स्थिति के लिए अतिरिक्त मोटरों का प्रबंध भी किया जाए। मानसून के मौसम से निपटने के लिए वार्डवार रोस्टर के अनुसार डी-सिल्टिंग (गाद सफाई) की कार्रवाई भी की जाए। इस मौके पर एडिश्नल कमिश्नर सुरिंदर सिंह, कार्यकारी इंजीनियर मनजीत सिंह, गुरजिंदर सिंह व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *