निसान मैग्नाइट अब भारत में CNG किट के साथ मिलेगी:कॉम्पैक्ट SUV में 55 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स, शुरुआती कीमत ₹6.89 लाख

निसान मोटर इंडिया की कॉम्पैक्ट SUV मैग्नाइट अब CNG किट के साथ आएगी। कंपनी ने आज (28 मई) अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV में CNG किट का ऑप्शन शामिल किया है, लेकिन ये CNG किट फैक्ट्री फिटमेंट के तौर पर नहीं मिलेगी, बल्कि इसे ऑफिशियल डीलरशिप से रेट्रोफिट किया जाएगा। SUV के साथ CNG किट का ऑप्शन सभी नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल-मैनुअल वैरिएंट्स के साथ मिलेगा और स्टैंडर्ड वैरिएंट से कीमत ₹75,000 ज्यादा है। CNG किट के साथ इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.89 लाख रुपए से शुरू होती है। थर्ड पार्टी वेंडर की ओर से CNG किट के लिए 3 साल या 1 लाख किलोमीटर तक की स्टैंडर्ड वारंटी मिलेगी। फिलहाल दिल्ली NCR सहित कुछ राज्यों में मिलेगी सुविधा
हालांकि वर्तमान में सिर्फ दिल्ली NCR, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और कर्नाटक में CNG किट को लगवाया जा सकता है। कंपनी ने कहा है कि वह आने वाले महीनो में दूसरे राज्यों में रेट्रोफिट CNG किट का ऑप्शन देगी। मैग्नाइट का फेसलिफ्ट पिछले साल अक्टूबर में कॉस्मेटिक अपडेट्स के साथ लॉन्च किया गया था। इसके अलावा, अब SUV में 20 से ज्यादा सेगमेंट फर्स्ट फीचर और सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा जैसे 55+ फीचर मिलते हैं। सबकॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में निसान मैग्नाइट का मुकाबला टाटा पंच iCNG, हुंडई एक्स्टर CNG और रेनो काइगर CNG से है। इसके अलावा कार टोयोटा टाइजर और मारुति फ्रॉन्क्स जैसी सब-4 मीटर क्रॉसओवर को भी टक्कर देती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *