शराब घोटाला मामले में अब विनय चौबे से पूछताछ:ACB को मिली है 2 दिनों की रिमांड, विशेष अदालत ने दी अनुमति

शराब घोटाला मामले में अरेस्ट किए गए आईएएस अधिकारी विनय चौबे और उत्पाद विभाग के संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र से कल से पूछताछ की जाएगी। एंटी करप्शन ब्यूरो को विशेष अदालत ने अनुमति मिल गई है। आज एसीबी की विशेष अदालत में रिमांड को लेकर सुनवाई हुई। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके बाद फैसला सुनाते हुए 2 दिनों की रिमांड दी। एसीबी की ओर से 7 दिनों की रिमांड मांगी गई थी। 6 घंटे की पूछताछ के बाद हुई थी गिरफ्तारी 8 दिन पहले आईएएस विनय चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह से एसीबी ने लगातार 6 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद दोनों को अरेस्ट कर लिया गया। ACB ने बीते मंगलवार को उनके तत्कालीन विभागीय सचिव होने के नाते पूछताछ की। सुबह 11 बजे के करीब टीम उन्हें ACB कार्यालय लेकर आई, जहां उनसे पूछताछ की गई। जिस दिन गिरफ्तारी हुई उस दिन अदालत में दोनों को पेश किया गया, पर उस दिन अदालत ने रिमांड नहीं दी। एसीबी की ओर से उस दिन 6 दिनों की रिमांड मांगी गई थी।
——————————–
इस खबर को पढ़ें….
झारखंड शराब घोटाला, IAS विनय चौबे और गजेंद्र सिंह गिरफ्तार:ACB ने कोर्ट में पेश किया, 5 दिन की रिमांड मांगी, 6 घंटे हुई पूछताछ
झारखंड में कथित तौर पर हुए शराब घोटाला मामले को लेकर IAS विनय चौबे को मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले ACB ने करीब 6 घंटे उनसे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान ही मेडिकल टीम को बुलाया गया था। जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ACB ने मंगलवार को उनके तत्कालीन विभागीय सचिव होने के नाते पूछताछ की। सुबह 11 बजे के करीब टीम उन्हें ACB कार्यालय लेकर आई, जहां उनसे पूछताछ की गई। इसी मामले में IAS गजेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। गजेंद्र सिंह संयुक्त उत्पाद आयुक्त है। ACB ने 5 दिन की रिमांड मांगी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *