फरीदकोट में कोरोना को लेकर तैयारियां तेज:सिविल अस्पताल में स्पेशल वार्ड बना, ऑक्सीजन और दवाई भी जुटाई जा रही

पंजाब और चंडीगढ़ में कोरोना के मरीज मिलने के बाद फरीदकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। कोरोना से निपटने के लिए सभी तरह की तैयारियां की जा रही हैं। फरीदकोट के सिविल अस्पताल कोटकपूरा में स्वास्थ्य विभाग ने 30 बेड का कोरोना वार्ड भी बना लिया है। इसके अलावा ऑक्सीजन व दवा का भी प्रबंध किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार जिला स्वास्थ्य विभाग फरीदकोट ने कोरोना को लेकर पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं ताकि किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि फरीदकोट में अभी तक कोरोना का कोई संदिग्ध मामला सामने नहीं आया है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है और लोगों को भी जागरूक कर रहा है। समाजसेवी डॉ. सोनू गर्ग ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने तो पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं पर कोरोना से बचने के लिए हमें सरकार व स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों का पालन करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की हिदायत के अनुसार हमें बर्फ से बनी वस्तुएं या अन्य कोई वस्तु जिससे गला खराब हो, उसे खाने से परहेज करना चाहिए। ऑक्सीजन और दवा का भी किया गया प्रबंध- एसएमओ
सिविल अस्पताल कोटकपूरा के एसएमओ डॉ. हरिंदर गांधी ने कहा कि हालांकि अभी तक कोरोना का कोई भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं और कोटकपूरा सिविल अस्पताल में 30 बेड का कोरोना वार्ड बनाया गया है। ऑक्सीजन समेत दवा का भी प्रबंध किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *