फाजिल्का में कोरोना से निपटने की तैयारियां तेज:जिला अस्पताल में बेड रिजर्व, कोविड मरीज को आइसोलेट किया जाएगा

पंजाब में बढ़ते कोरोना के केसों के बीच फाजिल्का के जिला सरकारी अस्पताल में 10 बेड रिजर्व रख लिए गए हैं l डॉक्टरों के साथ बैठक कर हिदायतें जारी की गई हैं l अगर ओपीडी के दौरान कोई शक्की मरीज दिखाई देता है तो उसे कोविड टेस्ट की सलाह दी जाए। कोविड टेस्ट के बाद उसे होम आइसोलेट किया जाए l हालांकि अभी तक फाजिल्का में कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है l सरकारी अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर एरिक और जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉक्टर सुनीता ने बताया कि कोरोना को लेकर डाक्टरों के साथ विशेष बैठक की गई है, जिसमें कई हिदायतें जारी की गई है l उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं l उन्होंने कहा कि सरकारी जिला अस्पताल में 10 बेड रिजर्व रखे गए हैं l आने वाले दिनों में अगर कोई भी व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा l फिलहाल उनके द्वारा इलाके के लोगों को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *