लुधियाना में कोविड-19 को लेकर जागा सेहत विभाग:सिविल सर्जन बोली-टीमें एक्टिव,नए वेरिएंट्स की हो रही निगरानी,आवश्यक टेस्टिंग-आइसोलेशन की पूरी सुविधा उपलब्ध

पंजाब के लुधियाना में कोविड-19 को लेकर सेहत प्रशासन आज जाग गया है। पिछले कई दिनों से कोविड को लेकर हरियाणा व अन्य राज्यों में समाचार आ रहे थे लेकिन जिला प्रशासन कुंभकर्णी नींद में था। आज जब लुधियाना के एक व्यक्ति की चंडीगढ़ के 32 सैक्टर सरकार अस्पताल में कोविड के कारण मौत हो गई तो अब जिला प्रशासन भी जाग गया है। आज सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर ने कहा कि लुधियाना के एक निवासी की दुखद मृत्यु के संदर्भ में लोगों को घबराने के बजाय शांत रहना चाहिए। उन्होंने सेहत विभाग द्वारा कोविड-19 और अन्य संक्रमणों के लिए की गई तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मृतक को 1 साल पहले बुखार और पेट संबंधी थी समस्याएं जानकारी के अनुसार, मृतक को लगभग एक साल पहले बुखार और पेट संबंधी समस्याओं के कारण एसपीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें हेपेटाइटिस-बी पॉजिटिव पाया गया। 23 मई 2025 को सांस लेने में तकलीफ और निमोनिया की शिकायत पर उन्हें ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण 26 मई 2025 को उन्हें सेक्टर 32, चंडीगढ़ के सिविल अस्पताल में विशेष इलाज के लिए भेजा गया, जहां आज उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु में कोविड-19 और अन्य पुरानी बीमारियां भी कारण बनीं। मृतक के परिवार के सदस्यों और करीबियों की सैंपलिंग शुरू डॉ. रमनीप कौर ने कहा, “हम जानते हैं कि इस तरह की खबर चिंता का कारण बन सकती है, लेकिन मैं लोगों को भरोसा दिलाती हूं कि सेहत विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। सावधानी के तौर पर परिवार के सदस्यों और करीबी संपर्कों की जांच (सैंपलिंग) शुरू कर दी गई है, ताकि कोविड-19 से संभावित संबंधों की जांच की जा सके। कोविड की हर चुनौती से निपटने के लिए सेहत विभाग तैयार उन्होंने यह भी कहा कि विभाग कोविड-19 से संबंधित किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। हमारी टीमें सतर्क हैं, नए वेरिएंट्स की निगरानी, आवश्यक टेस्टिंग और आइसोलेशन की पूरी सुविधा उपलब्ध है। डॉ. कौर ने लोगों से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है और यदि सेहत विभाग द्वारा संपर्क किया जाए तो सहयोग करें। हालांकि, पंजाब में इस समय कोई सक्रिय कोविड-19 केस नहीं है, लेकिन आस-पास के इलाकों में कुछ अलग-अलग मामले सामने आए हैं और देश स्तर पर भी थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोग पहले मास्क डॉ. कौर ने बताया कि वर्तमान कोविड स्ट्रेन आमतौर पर हल्के लक्षण वाले हैं और हमारे अस्पताल पूरी तैयारी में हैं। लोगों को अच्छी स्वच्छता की आदतें जारी रखनी चाहिए, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना चाहिए, और यदि कोई कोविड जैसे लक्षण हों तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। सेहत विभाग द्वारा स्थिति की निगरानी जारी रखी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर नए अपडेट दिए जाएंगे। लुधियाना का स्वास्थ्य विभाग लोगों की सेहत और भलाई के लिए समर्पित है और रोग निगरानी, रोकथाम और इलाज सेवाओं के माध्यम से एक स्वस्थ समाज बनाने के लिए काम कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *