चोरी की बाइक सहित काबू

अमृतसर | थाना कोतवाली की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक चोरी का मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान गुरजंट सिंह उर्फ राहुल निवासी गांव संघा थाना सदर जिला तरनतारन के रूप में हुई है। एसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने श्री हरमंदर साहिब के नजदीक नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार उक्त युवक को शक के आधार पर रोका गया। उससे मोटरसाइकिल के कागजात मांगे गए, लेकिन वह नहीं दिखा सका और आनाकानी करने लगा। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने माना ​कि जो मोटरसाइकिल चला रहा है, चोरी का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके केस दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *