दिल्ली की मेहमानवाजी छोड़ पंजाब की कानून व्यवस्था पर ध्यान दे सरकार : औजला

अमृतसर | सांसद गुरजीत सिंह औजला ने मंगलवार को हुए धमाके की घटना की निंदा की । क्योंकि पंजाब के अधिकारी दिल्ली के लोगों की मेहमानवाजी में व्यस्त है और जनता की सुरक्षा नहीं कर पा रहे। सांसद औजला ने कहा कि गुरु नगरी पिछले तीन दिनों से दहल रही है। पहले पार्षद का कत्ल, फिर नोट बदलने वाले की हत्या और मंगलवार को बम धमाका। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिरकार पुलिस आरोपियों को घटना के बाद ही क्यों पकड़ती है, उन्हें अपराध से पहले क्यों नहीं काबू करती। पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस, खुफिया एजेंसियां पहले से ही अपराध को रोकने में नाकाम हो रही हैं। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री को चाहिए कि वो जिम्मेदार अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड करें, नहीं तो वो इस बिगड़ी व्यवस्था की जिम्मेदारी खुद लें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *