जगराओं में सुखबीर बादल का विधायक अयाली पर हमला:बोले-कुछ लोग पैसा कमाकर पार्टी छोड़ गए, 3 गांवों में रैलियां की

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने मुल्लापुर दाखा के छज्जावाल, गगडा और रकबा गांवों में रैलियों को संबोधित किया। छज्जावाल में उन्होंने मुल्लापुर के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली पर तीखे प्रहार किए। बादल ने कहा कि अकाली दल में आने से पहले अयाली को कोई नहीं जानता था। उन्होंने चेतावनी दी कि जिस तरह अकाली दल किसी का नाम बनाना जानता है, उसी तरह पार्टी के कार्यकर्ता नाम मिटाने में भी सक्षम हैं। स्वार्थी लोग धन कमाने आए- मतलब निकाल कर चले गए : बादल अयाली पर कटाक्ष करते हुए बादल ने कहा कि कुछ स्वार्थी लोग पार्टी में धन कमाने आए और अपना मतलब निकालकर चले गए। उन्होंने कहा कि ऐसे मतलबी नेताओं का नाम भी नहीं लेना चाहते। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से अयाली और बादल के बीच शब्द युद्ध चल रहा है। बादल ने अकाली दल को पंजाब की 100 वर्ष पुरानी एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी बताया। उन्होंने लोगों से दिल्ली की पार्टियों को नकारकर आगामी चुनावों में अकाली दल को वोट देने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में मौजूद सभी सड़कें और पुल अकाली शासन में बने हैं। पंजाब की कानून व्यवस्था बिगड़ी पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला करते हुए बादल ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। गैंगस्टर खुलेआम लोगों पर गोलियां चला रहे हैं। उन्होंने किसानों का समर्थन करते हुए जमीन अधिग्रहण के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात भी कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *