फरीदकोट में नाबालिग से रेप मामले में परिवार आया सामने:पुलिस पर लगाए रिश्वत के आरोप, बोले-आरोपियों को 10 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं किया

फरीदकोट में 10 दिन पहले सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग स्टूडेंट के साथ दो नौजवानों द्वारा बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बुधवार को रेप पीड़ित स्टूडेंट के परिवार ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने के गंभीर आरोप लगाए। परिवार का यह भी आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से पैसे लिए हुए है, जिसके चलते अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उधर, पुलिस ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि इस मामले की जांच चल रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में 16 वर्षीय स्टूडेंट की मां ने बताया कि वह किराए के मकान में रह रही है, जहां उसके मकान मालिक का बेटा स्कूल जाने के लिए घर से निकली उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर पहले एक रेस्टोरेंट में ले गया। बाद में अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ रेप किया। इसी तरह उसके दोस्त ने भी उसके साथ बलात्कार किया। ब्लैकमेल कर जबरदस्ती की गई- पीड़िता की मां
पीड़िता की मां ने बताया कि कुछ दिनों बाद जब लड़की ने बताया कि उसे ब्लैकमेल किया गया और उसके साथ जबरदस्ती की गई। इसके बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद गौरव और शरणजीत नामक दो लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके विपरीत, उन्हें धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि शरणजीत को पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन पुलिस ने उसे रिहा कर दिया था। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो वे प्रदर्शन करेंगे। इस मामले में डीएसपी त्रिलोचन सिंह ने लड़की की मां के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *