बच्चों को मिल रहा भारतीय भाषाओं का ज्ञान:कोंडागांव के सरकारी स्कूल में सीखा रहे गुजराती; बच्चों ने कहा- केम छो

कोंडागांव जिले के शासकीय प्राथमिक शाला खुटपारा सोनाबाल में चल रहे समर कैंप में बच्चों को भारतीय भाषाओं का ज्ञान दिया जा रहा है। बुधवार को बच्चों ने गुजराती भाषा सीखी। गुजराती सीखने के बाद बच्चे उत्साह से ‘केम छो’ बोलते नजर आए। कोंडागांव गुजराती समाज के सदस्य और द आर्ट ऑफ लिविंग के समाजसेवी नंदलाल पटेल ने इस विशेष सत्र का संचालन किया। उन्होंने सरल और बाल केन्द्रित विधियों से बच्चों को गुजराती भाषा सिखाई। प्रायोगिक और जीवंत सूत्र वाक्यों के माध्यम से भाषा का ज्ञान कराया गया। बच्चों को गुजराती में बोलना सिखाया कक्षा को रोचक बनाने के लिए गुजराती गीत भी सुनाए गए। बच्चों ने गुजराती में अपना नाम, माता-पिता का नाम और अपनी कक्षा बताना सीखा। साथ ही अपने गांव और सरपंच का नाम भी गुजराती में बोलना सीखा। कार्यक्रम में संस्था प्रमुख हितेंद्र कुमार श्रीवास, सहायक शिक्षक रुकमणी साहू और शाला विकास समिति के सदस्य सीमा सोड़ी, मदन सोड़ी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह समर कैंप बच्चों को भाषाई विविधता से परिचित करा रहा है। साथ ही ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *