धमतरी पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका:केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की, सुशासन तिहार में जिले की पहली रैंक पर खुशी जताई

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका बुधवार को धमतरी पहुंचे। लोहरसी स्थित विश्राम गृह में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने डेढ़ घंटे के प्रवास के दौरान जिले में चल रही केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। एसपी सूरज सिंह परिहार से जिले की कानून व्यवस्था की जानकारी ली। राज्यपाल ने नागरिकों और उनकी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सुशासन तिहार में मिले 2.27 लाख से अधिक आवेदन सुशासन तिहार अभियान की प्रगति पर कलेक्टर ने बताया कि जिले में 2.27 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 99 प्रतिशत से अधिक का निराकरण कर दिया गया है। समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों को इसकी जानकारी दी जा रही है। आवेदनों के निराकरण में धमतरी जिला राज्य में प्रथम स्थान पर है। यह जानकर राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान जिला पंचायत की सीईओ रोमा श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं। महापौर ने की राज्यपाल से धमतरी नगर विकास पर चर्चा संक्षिप्त प्रवास पर धमतरी पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका से महापौर रामू रोहरा ने भी सौजन्य भेंट की। विश्राम गृह पहुंच महापौर ने राज्यपाल से धमतरी नगर विकास पर चर्चा की और आगामी विकास योजनाओं के बारे में बताया। राज्यपाल ने अभी चल रहे सुशासन तिहार के बारे में भी फीडबैक लिया। महापौर रोहरा ने बताया कि धमतरी नगर में मिले आवेदनों में से लगभग 99 प्रतिशत का निराकरण किया जा चुका है। बाकी आवेदनों पर कार्रवाई कर स्वीकृति आदि औपचारिकताओं के लिए राज्य स्तरीय कार्यालयों को भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *