मुंगेली विकासखंड के ग्राम चातरखार में आयोजित समाधान शिविर में 14 ग्राम पंचायतों के लोगों ने हिस्सा लिया। शिविर में विधायक पुन्नूलाल मोहले ने मुख्यमंत्री विष्णु देव की मंशा के अनुरूप सुशासन तिहार का उद्देश्य बताया। चातरखार क्लस्टर में अब तक 3 हजार 447 लोगों को आवास निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। प्रधानमंत्री आवास सर्वे 2.0 में 4 हजार 88 नए लोगों को जोड़ा गया है। विधायक मोहले ने आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रुपए तक के निःशुल्क इलाज की जानकारी दी। अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी ने बताया कि सुशासन तिहार के पहले चरण में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन, राशन कार्ड और बिजली से जुड़े 3 हजार 430 आवेदनों का पूर्ण निराकरण किया गया है। शिविर में किसान सम्मान निधि प्रदान की गई शिविर में 187 लोगों को शौचालय और 19 लोगों को पेंशन की स्वीकृति दी गई। 86 लोगों को राशन कार्ड और 6 को श्रम कार्ड दिए गए। 11 लोगों का नक्शा बटांकन कर ऋण पुस्तिका वितरित की गई। 5 लोगों को पीएम आवास की चाबी सौंपी गई। 5 महिलाओं को लखपति दीदी प्रमाण पत्र मिला। 11 किसानों को 7 लाख 37 हजार रुपए के केसीसी चेक वितरित किए गए। इसके अलावा 5 कृषकों को पॉवर स्प्रेयर और 5 को किसान सम्मान निधि प्रदान की गई।


