भोंगापाल में बुद्ध शांति पार्क का लोकार्पण 1 जून को:छठी सदी की बुद्ध प्रतिमाओं को मिलेगा संरक्षण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे उद्घाटन

कोण्डागांव जिले के भोंगापाल में 1 जून को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुद्ध शांति पार्क का लोकार्पण करेंगे। यह पार्क जंगलों में बिखरी पड़ी छठी सदी की बुद्ध प्रतिमाओं को संरक्षण प्रदान करेगा। इन प्रतिमाओं को पुरातत्व विभाग ने केवल बाड़ लगाकर छोड़ रखा था। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना ने बुधवार को स्थल का दौरा किया। उन्होंने मंच, यातायात, सुरक्षा, पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मोबाइल टॉयलेट, आपातकालीन चिकित्सा और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था के निर्देश दिए। ध्यान का केंद्र बनेगा बुद्ध शांति पार्क कार्यक्रम में स्थानीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार, वनमंडलाधिकारी दिव्या गौतम, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई समेत कई अधिकारी मौजूद थे। बुद्ध शांति पार्क धार्मिक स्थल के साथ-साथ शांति और ध्यान का केंद्र बनेगा। इससे भोंगापाल की पहचान मजबूत होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह पार्क छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *