KK रेल लाइन पर आयरन ओर से भरी मालगाड़ी डिरेल:टनल में पटरी से उतरे वैगन, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेनें हुईं रद्द

किरंदुल-कोत्तावालसा (KK) रेल लाइन पर स्थित टनल में बुधवार की शाम आयरन ओर से भरी एक मालगाड़ी डिरेल जो गई। टनल में मालगाड़ी के करीब 3 से 4 वैगन पटरी से उतर गए हैं। जिससे किरंदुल-विशाखापट्टनम रुट बाधित हो गया है। वहीं, 28 और 29 मई को किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन रद्द कर दिया गया है। रेलवे के सीनियर डिविजनल कॉमर्शियल मैनेजर के संदीप ने कहा कि, त्याड़ा और चिमडीपल्ली के बीच स्थित टनल में मालगाड़ी के वैगन पटरी से उतरे हैं। फिलहाल रेलवे की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मार्ग बहाल करने कितना वक्त लगेगा यह स्पष्ट नहीं है। दंतेवाड़ा से विशाखापट्टनम जा रही थी मालगाड़ी मालगाड़ी में दंतेवाड़ा के बैलाडीला से हजारों टन आयरन ओर लोड हुआ था। हर दिन की तरह ही मालगाड़ी किरंदुल से विशाखापट्टनम जा रही थी। लेकिन बीच रास्ते डिरेल होने से समस्या हो गई। आवागमन प्रभावित होने से रेलवे और NMDC को करोड़ों रुपए का नुकसान झेलना पड़ सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *