छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के स्काउट्स-गाइड्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम में राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव, राजभवन सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना और स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सर्वश्रेष्ठ रोवर अनुज साहू और सर्वश्रेष्ठ स्काउट दीपक सिंह ठाकुर को स्काउटिंग में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यपाल अलंकरण से नवाजा गया। स्काउट शुभम निषाद, गाइड आंचल पटेल और रोवर राजमणि बंजारे को उनके अनुशासन और नेतृत्व कौशल के लिए राज्यपाल पुरस्कार प्रमाण पत्र मिला। 55 स्काउट-गाइड और रोवर-रेंजर हुए सम्मानित जिला सचिव डॉ. पूनम सिंह साहू के अनुसार, जिले के विभिन्न विद्यालयों से कुल 55 स्काउट-गाइड और रोवर-रेंजर को सम्मानित किया गया। इनमें सेजेस सरसीवां से 2, शाउमावि घरजरा से 15, मनपसार से 4, पुरगांव से 5, धोबनी और पवनी से 1-1, प्रेम भुवन प्रताप भटगांव से 2, गाताडीह से 1, बंधापाली से 9, देवगांव से 6, सरिया से 7, बरमकेला से 1 और महाराणा प्रताप ओपन रोवर क्रू से 2 प्रतिभागी शामिल हैं।


