रायपुर के रिलायंस डिजिटल स्टोर से 17 आईफोन की चोरी हुई है। मास्क पहने एक चोर बांस के सहारे स्टोर की पहली मंजिल पर पहुंचा। हथौड़ी से कांच तोड़कर स्टोर के अंदर घुसा। ग्राउंड फ्लोर पर आईफोन चोरी कर झोले में भरकर ले गया। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक 25-26 मई की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे चोरी हुई है। चोरी करते वक्त आरोपी CCTV कैमरे में कैद हो गया है। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि वह iPhone के काउंटर की ओर जाता है। थैले में सील पैक आईफोन डालकर भाग जाता है। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, अनुपम गार्डन के सामने स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड के डिपार्टमेंट मैनेजर सोमनाथ लसेर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि चोर एप्पल के काउंटर को ही टारगेट किया है। रात में आसपास से गुजर रहे लोगों ने चोर को भागते देखा है। लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। अलार्म से बचने बांस का सहारा चोर इतना शातिर था कि रिलायंस स्टोर के बगल में दूसरे शोरूम में मरम्मत का काम चल रहा था। जहां जमीन से ऊपर तक बांस बांधा गया था। चोर को पता था कि मुख्य दरवाजे से स्टोर में घुसने पर अलार्म बज सकता है, इसलिए वह बांस के सहारे पहली मंजिल पर पहुंचा। इसके बाद उसने हथौड़े की मदद से सामने का शीशा तोड़ा। शोरूम की ऊपरी मंजिल से सीढ़ी लगाकर नीचे उतरा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की एक्टिवा से चोरी करने पहुंचा था चोर बताया जा रहा है कि, चोर एक एक्टिवा गाड़ी से स्टोर पहुंचा था। वो गाड़ी भी चौबे कॉलोनी इलाके से चोरी की थी। गाड़ी नंबर पहचान न आए, इसलिए चोर ने नंबर प्लेट को कपड़े से बांध दिया था। हालांकि चोरी के दौरान उसकी चाबी स्टोर के भीतर गिर गई। चोर फोन चुराकर भगाने के दौरान एक्टिवा वहीं छोड़ दिया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस आशंका जता रही है कि चोर ने वारदात से पहले रेकी की थी, जिससे स्टोर के भीतर उसे आईफोन कहां है, पता था। 11 लाख का माल पार FIR के मुताबिक, चोर ने 17 एप्पल के आईफोन, दो एप्पल की घड़ी, एक एप्पल का एयरपॉड समेत 11 लाख रुपए से ज्यादा का सामान पार दिया है। पुलिस को कई अन्य सबूत भी हाथ लगे हैं। इस मामले में जांचकर्ता अफसरों का कहना है कि जल्द ही चोर की गिरफ्तारी की जाएगी। आपका फोन गुम हो जाने पर क्या करें ? साइबर एक्सपर्ट बताते हैं कि, स्मार्टफोन चोरी या गुम हो जाने पर घबराने की बजाय कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए। इससे उसके वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए सबसे पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करें। इसके बाद भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर जाएं। वहां अपने मोबाइल नंबर और IMEI नंबर की जानकारी देकर डिवाइस को ब्लॉक कराएं। ऐसा करने पर अगर कोई भी उस फोन को इस्तेमाल करने की कोशिश करता है तो उसकी जानकारी सीधे पुलिस के पास पहुंच जाती है। इस प्रक्रिया से पुलिस के लिए अपराधी तक पहुंचना आसान हो जाता है और आपके फोन को दोबारा पाने की संभावना बढ़ जाती है। स्मार्टफोन खोने पर शिकायत करने के लिए किस तरह की जानकारी होना जरूरी है? इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी जानकारी होनी चाहिए। जैसे- स्विच ऑफ होने के बाद फोन को रीयल टाइम में ट्रैक करना संभव नहीं होता है, लेकिन जैसे ही वो ऑन होगा और इंटरनेट या नेटवर्क से कनेक्ट हो जाएगा। इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में पहले से Google Find My Device या Apple Find My iPhone के ऑप्शन को ऑन करना होगा। ……………………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… रायपुर के मौदहापारा के राशन दुकान में चोरी, VIDEO: मुंह में कपड़ा बांधकर घुसे थे चोर, कैश काउंटर से 500-500 के बंडल लेकर फरार रायपुर के मौदहापारा के राशन दुकान में चोरी हुई है। मुंह में कपड़ा बांधकर घुसे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। जिसमें चोर नजर आ रहे हैं। फिलहाल, मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जारी है। पढ़ें पूरी खबर…


