रायपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर के घर चोरी:कामवाली बाई ने बेडरूम से पैसे किए पार, सालभर से कर रही थी काम, FIR दर्ज

रायपुर जिला अस्पताल के एक महिला डॉक्टर के घर पर चोरी हुई है। घर की कामवाली बाई ने विश्वास का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। उसने बेडरूम से 90 हजार रुपए कैश चोरी कर लिए। इस मामले में राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, डॉ अन्वीता गुप्ता अग्रवाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया कि, वो जिला चिकित्सा कालीबाड़ी में स्त्री रोग विभाग में पदस्थ है। उसने घर पर घरेलू काम के लिए चंद्रकला नाम की एक महिला को काम पर रखा था। जो मार्च 2024 से घर की साफ सफाई कर रही थी। घर से लगातार पैसे चोरी हो रहे थे, तो डॉक्टर को शक हुआ। CCTV में दिखी पैसे निकालते 26 मई को अन्वीता ने घर के बेडरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया। तो पता चला कि चंद्रकला घर में रखे कैश चोरी करते दिखाई दे रही है। उसने 1 नवंबर से 26 मई के बीच करीब 90 हजार रुपए चोरी कर लिए। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। अब आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *