छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बिलासपुर से कमल सोनी को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कमल सोनी ने कहा कि, 50 साल में पहली बार बिलासपुर संभाग के व्यापारियों को मौका मिला है। मुझे संविधान बदलने की जिम्मेदारी दी गई है। जिस पर काम किया जाएगा। ताकि, आने वाले समय में संभाग के व्यापारियों को फायदा मिले। कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कार्यकारी अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि, अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से चेंबर ऑफ कॉमर्स ने रायपुर से अध्यक्ष और पदाधिकारी बनाने का फैसला लिया था, जो परिपाटी 50 साल से चली आ रही थी। जब चुनाव हआ, तब उन्होंने मांग उठाया था कि संविधान में संशोधन किया जाए। जिससे रायपुर के अलावा प्रदेश के दूसरे शहरों के कारोबारी भी इसमें अपनी जिम्मेदारी निभा सके। यही वजह है कि संविधान में संशोधन के लिए उन्हें जिम्मेदारी दी गई है। आने वाले समय में संविधान का सरलीकरण किया जाएगा। ताकि, बिलासपुर संभाग के व्यापारियों को भी मौका मिल सके। शासन-प्रशासन के साथ मिलकर व्यापारी हित में काम करेंगे कमल सोनी ने कहा कि, चैंबर ऑफ कॉमर्स का मूल उद्देश्य छत्तीसगढ़ के व्यापारियों और शासन-प्रशासन तक अपनी मांगों को पहुंचाना है। व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और शासन की योजनाओं को धरातल पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही व्यापारियों के हित को ध्यान में रखकर काम किया जाएगा। चैंबर के इन मेंबरों को मिली जिम्मेदारी चैंबर ऑफ कॉमर्स की नई टीम के कार्यभार संभालने के एक माह बाद कार्यकारिणी का गठन किया गया है। चैंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने संरक्षक, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, कार्यकारी अध्यक्ष व प्रमुख सलाहकार जैसे 36 पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। भाजपा के पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी को चैंबर का संरक्षक बनाया गया है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के भाई गोपाल कृष्ण अग्रवाल को चेयरमैन बनाया गया है। वहीं चेतन तारवानी को वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी मिली है। कमल सोनी के रूप में पिछले 50 साल में पहली बार बिलासपुर से किसी सदस्य को चैंबर का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। सोनी छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के भी अध्यक्ष हैं। उनके अलावा राधाकिशन सुंदरानी, राजेश वासवानी, ललित जैसिंघ, विनय बजाज और जसप्रीत सलूजा भी कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं। दूसरी ओर थौरानी ने पूर्व अध्यक्ष अमर पारवानी के करीबी विक्रम सिंहदेव को भी अपनी टीम में बतौर कार्यकारी अध्यक्ष शामिल किया है। अध्यक्ष थौरानी ने बताया कि पूर्व विधायक सुंदरानी के अलावा पूरनलाल अग्रवाल, खूबचंद पारख, सरदार बलदेव सिंह भाटिया, शिवराज भंसाली, यूएन अग्रवाल, मगन भाई पटेल व चतुर्भुज अग्रवाल भी संरक्षक मंडल में शामिल हैं।


