दिल्ली जाने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युक्तियुक्तकरण को सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश के स्कूल शिक्षक विहीन है। इसलिए सरकार को युक्तियुक्तकरण की आवश्यकता पड़ रही है। भाजपा ने 57 हज़ार शिक्षकों भर्ती की बात कही थी। लेकिन इन्होंने वेकेंसी भी नहीं निकाली है। हमारी सरकार के समय 29 हज़ार शिक्षकों की भर्तियां की थी। ननकीराम कंवर कभी-कभी सच बोल देते हैं पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर के बयान पर बघेल ने तंज करते हुए कहा कि, ननकीराम कंवर कभी-कभी सच बोल देते है। वो कह रहे है कि बीजेपी के कार्यकर्ता ख़ुद को ठगे महसूस कर रहे हैं। रमन सरकार में लोहांडी गुड़ा में नक्सली आए बस्तर के नक्सलमुक्त घोषित होने पर बघेल ने कहा कि, बस्तर के जगदलपुर और कुछ ब्लॉक्स में नक्सली पहले भी नहीं थे। रमन सरकार में टाटा को ज़मीन देने के बाद लोहांडी गुड़ा में नक्सली आए। भूपेश ने भाजपा से पूछे सवाल इंजीनियरिंग कॉलेज में गीता पढ़ने को लेकर भूपेश ने कहा कि, जहां राजनीतिक लाभ मिले, वो काम बीजेपी करती है। बीजेपी के कितने नेता गीता का अध्ययन करते हैं ये बताए ? इन्हें राजनीति करनी है वोट लेना है इसलिए ऐसा कर रहे हैं।


