कोरबा में बाइक और स्कूटी की टक्कर:बीच सड़क में आधे घंटे तक लड़ते रहे घायल, मासूम घायल; पुलिस को जानकारी नहीं

कोरबा में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने बाइक और स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद हो गया। हादसे में एक्टिवा पर सवार एक मासूम बच्चा और चालक नीचे गिर गए। बुलेट सवार भी सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद दोनों वाहन चालक एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए मारपीट पर उतर आए। इस दौरान सड़क पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और यातायात बाधित हो गया। अन्य गाड़ी के ड्राइवरों के हॉर्न बजाने के बावजूद दोनों पक्ष लड़ते रहे। एक्टिवा चालक का आरोप है कि बुलेट सवार तेज गति से गलत दिशा से आ रहा था। टक्कर के बाद वह बच्चे के साथ दूर जा गिरा। इसके बाद बुलेट चालक ने उस पर हमला कर दिया। वहीं, पास में ही थाने होने के बाद भी पुलिस तक जानकारी नहीं पहुंची। 25 मिनट तक चलता रहा विवाद यह विवाद करीब 25 मिनट तक चला। दोनों में से कोई भी अपनी गलती मानने को तैयार नहीं था। राहगीरों के हस्तक्षेप के बाद दोनों सड़क किनारे आए, लेकिन वहां भी विवाद जारी रहा। इस घटना में मासूम बच्चे को भी चोटें आईं। पुलिस को जानकारी तक नहीं वहीं, घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर सिविल लाइन थाना होने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जबकि इतने देर तक विवाद हुआ।स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने लंबे समय तक चले विवाद की जानकारी पुलिस को नहीं मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *