मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के ग्राम सल्फा में आयोजित समाधान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। शिविर में केंद्रीय राज्य मंत्री, शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय के तोखन साहू मुख्य अतिथि और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा 148 हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया। समाज कल्याण विभाग ने 34 लोगों को पेंशन स्वीकृति पत्र दिए। मनरेगा के तहत 59 लोगों को जॉब कार्ड वितरित किए गए। वहीं, मंत्री ने 25 लाख रुपए की लागत से निषाद समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन भी किया। ग्रामीणों ने आवेदनों का निराकरण कराया सल्फा क्लस्टर के 14 गांवों के लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपने आवेदनों का निराकरण कराया। अतिथियों ने विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उद्यानिकी, कृषि, शिक्षा, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, राजस्व और मत्स्य पालन विभाग ने भी लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया। शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि केंद्रीय मंत्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन-प्रशासन जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।


