राजनांदगांव| वेसलियन स्कूल चर्च कैंपस में हैप्पी नर्सेस डे मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति से सम्मानित समाज सेविका मधुलिका रामटेके मुख्य अतिथि थीं। संचालन महिमा रंजन ने किया। मधुलिका रामटेके का स्वागत कुमुदिनी, हेमरोन, सीमा लाल और कविता रंजन ने किया। कार्यक्रम में कलीसिया की 14 नर्सेज को सम्मानित किया गया। इनमें किरण बाला कुमार, शशि थॉमस, साधना विल्सन, मर्सी अब्राहम, जैसी लाल, शु मंगल धनौरकर, सुषमा सिंग, जोशना मसीह, श्वेता महाराणा, स्वाति सिंग, बिहुला महाराणा, आश्रिता थॉमस और सौम्या विल्सन शामिल रहीं। सभी नर्सेज को एक गुलाब और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कलीसिया के पूर्व पास्टर की पत्नी ग्रेसी सिंग ने गिफ्ट दिया।


