महिला का मिला शव, घंटों बाद पुलिस ने की कार्रवाई:धनबाद में काफी देर तक थाना सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस, हत्या की आशंका

धनबाद के महुदा थाना क्षेत्र में तारगा के पास एक निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पीछे जंगल से गुरुवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना तीन थाना- महुदा, मधुबन और धर्माबांध को दी गई। थाना सीमा विवाद के कारण कोई भी थाना की पुलिस शुरुआत में कार्रवाई के लिए आगे नहीं आया। शव करीब तीन घंटे तक मौके पर पड़ा रहा। बाद में आपसी सहमति से महुदा थाना ने इस क्षेत्र को अपनी सीमा में मानते हुए शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद भेज दिया। महिला की नहीं हो सकी पहचान शव की स्थिति से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अभी तक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों ने थाना सीमा विवाद पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि ऐसे विवाद से अपराध के सबूत मिट सकते हैं और जांच में देरी होती है। महुदा थाना प्रभारी के अनुसार शव की पहचान की कोशिश जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *