डॉ भीमराव अंबेडकर पर दिए बयान का विरोध:सीकर में कांग्रेस का आक्रोश मार्च,बैरिकेडस पर चढ़े कांग्रेसी कार्यकर्ता

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर पर दिए बयान के विरोध में आज सीकर में कांग्रेस ने आक्रोश जताया। कांग्रेस पार्टी के द्वारा सीकर में आक्रोश मार्च निकाला गया। यह आक्रोश मार्च सीकर में अंबेडकर सर्किल से रवाना हुआ। इसके बाद बजरंग कांटा,सिल्वर जुबली रोड होते हुए आक्रोश मार्च कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडस पर चढ़कर अंदर घुसने का भी प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने उन्हें समझाइश करके नीचे उतारा। आक्रोश मार्च के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला ने कहा कि केंद्रीय आह्वान पर आज आक्रोश मार्च निकाला गया। डॉ भीमराव अंबेडकर पर दिए बयान के विरोध में अमित शाह को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। देश का संविधान डॉ भीमराव अंबेडकर की देन है। जो हर वर्ग को अधिकार देता है। गृहमंत्री को देश में कानून और सुरक्षा व्यवस्था बनाने का काम होता है लेकिन वही मंत्री संविधान निर्माता पर ऐसे आपत्तिजनक बयान देता है। उनके बयान के विरोध में आज देश में आंदोलन हो चुका है। गिठाला ने कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है। उस आत्मा को अपमानित करने का अधिकार किसी को नहीं है। उनके इस बयान से दुनिया में भी हमारी साख गिरी है। देश में संसद को चलने नहीं दिया जा रहा है, किसी मुद्दे पर बहस तक नहीं होने दी जा रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *