अमृतसर एयरपोर्ट कर्मचारी से लूटपाट:मोटरसाइकिल सवार 4 बदमाशों ने लूटी बाइक और नकदी, चाकू से किया हमला

अमृतसर के राजासांसी एयरपोर्ट पर लोडर के रूप में कार्यरत राम बहादुर के साथ लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना तड़के करीब 3 बजे राजासांसी के पास झंझोटी मोड़ पर हुई। दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने राम बहादुर को घेर लिया। बदमाशों ने उनकी बाइक, मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया। पर्स में नकदी और जरूरी दस्तावेज थे। लूट के बाद बदमाश वहां से भाग गए। कुछ देर बाद वे फिर लौटे और राम बहादुर पर चाकू से हमला कर दिया और घायल अवस्था में सड़क पर छोड़कर बदमाश फरार हो गए। रात ढाई बजे घर से निकला था पीड़ित के पिता अनिल बहादुर ने बताया कि उनका बेटा पिछले 2 साल से एयरपोर्ट पर काम कर रहा है। वह रोजाना की तरह रात 2:30 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकला था। एयरपोर्ट जा रहे अन्य कर्मचारियों ने घायल राम बहादुर को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वर्तमान में उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है। राजासांसी थाने के एसएचओ मनतेज सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *