कोरिया जिले ने जल संरक्षण में बनाया विश्व रिकॉर्ड:3 घंटे में 660 सोखता गड्ढों का निर्माण; गोल्डन बुक में नाम दर्ज

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले ने जल संरक्षण के क्षेत्र में एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। जिले में 29 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक मात्र तीन घंटे में 660 सोखता गड्ढों का निर्माण किया गया। यह उपलब्धि ‘आवा पानी झोंकी’ कार्यक्रम के तहत हासिल की गई। इस कार्यक्रम में जिले की सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के क्षेत्रों में स्थानीय निवासियों की सक्रिय भागीदारी रही। रायपुर से आई गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम की सोनल राजेश शर्मा ने इस उपलब्धि को प्रमाणित किया। कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कलेक्टर चंदन त्रिपाठी को विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा गया। गड्ढों की क्षमता लगभग 60 तालाबों के बराबर जिला सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि इन सोखता गड्ढों की क्षमता लगभग 60 तालाबों के बराबर है। यह पहल जल संरक्षण को बढ़ावा देने और लोगों में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। उन्होंने जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यह भविष्य की जल सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *