राजनांदगांव। मां काली माता मंदिर महिंद्रा शो रूम के सामने जीई में भगवान शिव परिवार व महाबली हनुमान प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मूर्ति स्थापना के पूर्व 29 मई से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया है। व्यवस्थापक निशा गुप्ता, शंख अग्रवाल, वृजकिशोर, महेश चौधरी, पिंकी रूसिया, शिशिर प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत 29 मई को शोभायात्रा, स्थापना पूजन व जलाधिवास होगा। इसके बाद 30 मई को अन्नाधिवास व शैयाधिवास, 31 मई को प्राण प्रतिष्ठा व प्रसादी भंडारा का आयोजन होगा।


