ट्रम्प बोले- रूस ने अमेरिकी हाइपरसोनिक मिसाइल की तकनीक चुराई:आरोप- ओबामा के राष्ट्रपति रहते ऐसा हुआ; सेना में ट्रांसजेंडर्स की भर्ती बैन करने को सही ठहराया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस पर अमेरिका की हाइपरसोनिक मिसाइल टेक्नोलॉजी को चुराने का आरोप लगाया। ट्रम्प ने कहा कि हाइपरसोनिक तकनीक को हमने डिजाइन किया है। उन्होंने दावा किया कि ओबामा के राष्ट्रपति रहते रूस ने इस चोरी को अंजाम दिया। ट्रम्प शनिवार को US मिलिट्री एकेडमी, वेस्ट पॉइंट के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने एकेडमी से पासआउट हुए 1000 कैडेट को संबोधित भी किया। लाल टोपी पहने हुए ट्रम्प ने कहा, मेरे सामने मैदान में मौजूद हर कैडेट को आज की सुबह का आनंद लेना चाहिए, क्योंकि यह एक ऐसा दिन है जिसे आप कभी नहीं भूलेंगे। थोड़ी देर बाद आप मानव इतिहास की सबसे प्रतिष्ठित सैन्य अकादमी से पासआउट होंगे और दुनिया की अब तक की सबसे महान और सबसे शक्तिशाली सेना में अधिकारी बनेंगे। इस दौरान ट्रम्प ने यह भी बताया कि 8 कैडेट ने हाइपरसोनिक मिसाइल को बनाने का चैलेंज लिया है, जिनका इस्तेमाल अमेरिका कर सकता है। ट्रम्प ने सेना में ट्रांसजेंडर की भर्ती पर लगाए गए बैन को सही ठहराते हुए बचाव भी किया। सेना में ट्रांसजेंडर की भर्ती पर लगाए गए बैन का बचाव किया ट्रम्प ने भाषण के दौरान ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सेना में सेवा देने से बैन करने पर अपने प्रशासन की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, हमने अपने सैनिकों को विभाजनकारी ट्रेनिंग से आजाद कर दिया है। अब हमारे देश में क्रिटिकल रेस थ्योरी या ट्रांसजेंडर फॉर एवरीबॉडी को महिला या पुरुष सैनिकों पर थोपा नहीं जाएगा। राष्ट्रपति ट्रम्प ने 27 जनवरी को एक कार्यकारी आदेश के जरिए अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की भर्ती और सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया। इस आदेश में कहा गया कि सेना में जेंडर के होने से अनुशासन, एकजुटता पर असर पड़ता है। फिलहाल ट्रांसजेंडर को नौकरी से निकालने का मामला अभी कोर्ट में है। अगले महीने इस पर फैसला आ सकता है। अमेरिकी सेना में लगभग 21 लाख सक्रिय सैनिक हैं। इसमें से 15 हजार के करीब ट्रांसजेंडर हैं। कार्यकाल खत्म होने तक गोल्डन डोम तैयार होगा वेस्ट पॉइंट में अपने संबोधन में ट्रम्प ने कहा कि उनके पद छोड़ने से पहले गोल्डन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैयार हो जाएगा। ट्रम्प ने इसी हफ्ते अमेरिका इस डिफेंस सिस्टम को बनाने का ऐलान किया था। कैडेट्स को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा, हम अपनी मातृभूमि की रक्षा करने और वेस्ट प्वाइंट को हमले से बचाने के लिए गोल्डन डोम मिसाइल डिफेंस शील्ड का निर्माण कर रहे हैं, और यह मेरे पद छोड़ने से पहले पूरा हो जाएगा। ट्रम्प के मुताबिक अगले तीन साल में गोल्डन डोम बनकर तैयार हो जाएगा। इसे बनाने में 175 बिलियन डॉलर की लागत आएगी। —————————– अमेरिका से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… अमेरिका के लिए नया डिफेंस सिस्टम बनवा रहे ट्रम्प:गोल्डन डोम स्पेस से होने वाले हमले भी रोकेगा; इजराइली आयरन डोम से ज्यादा मजबूत होगा इजराइल के आयरन डोम की तरह अमेरिका भी खुद का डिफेंस सिस्टम गोल्डन डोम बनाने जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगवलार को इसका ऐलान करते हुए कहा कि इसके लिए एक डिजाइन भी चुन लिया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *