गुमला में किसान ने फांसी लगाकर दी जान:पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से थे परेशान, पंखे से रस्सी के सहारे लटकी मिली लाश

गुमला जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डूमरी थाना क्षेत्र के चिरैया गांव में 50 वर्षीय किसान संजय तिग्गा ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक 8 बच्चों का पिता था। संजय तिग्गा किसानी के साथ-साथ मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनके बड़े बेटे संजीवन तिग्गा ने बताया कि आठ भाई-बहनों में से अभी तक सिर्फ एक की शादी हुई है। बाकी सभी घर में ही रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से पिता मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। बिना किसी को कुछ बताए कमरे में चले गए घटना के दिन संजय खेत में हल चलाने के बाद घर लौटे। कुछ देर गांव में घूमने के बाद वह घर आए और बिना किसी को कुछ बताए कमरे में चले गए। उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। घटना के समय घर में केवल उनकी पत्नी और बेटियां मौजूद थीं। सूचना मिलने पर डूमरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *