लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के खारटिया गांव में गुरुवार को दूधी मिट्टी खोदने के दौरान चाल धंसने से 4 महिलाएं दब गईं। चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के चोरबोरा गांव की महिलाएं घर रंगने के लिए ट्रैक्टर से मिट्टी लेने आई थीं। घायल महिलाओं में रीना देवी (30), करमी देवी (20), आरती देवी (30) और सुनीता देवी (35) शामिल हैं। मिट्टी खोदने के दौरान जगह सुरंगनुमा हो गई थी। महिलाएं सुरंग के अंदर मिट्टी खोद रही थीं तभी ऊपर से चाल धंस गई। रीना देवी और सुनीता देवी को किया गया रेफर स्थानीय ग्रामीणों और झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू की मदद से घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। रीना देवी और सुनीता देवी की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया।


