हिमाचल में पाकिस्तान का जासूस गिरफ्तार:कॉलेज से ड्रॉपआउट, सोशल मीडिया से संवेदनशील जानकारी भेज रहा था, मोबाइल में फोटो-दस्तावेज मिले

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक पर आरोप है कि वह भारत की संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान में बैठे एजेंटों को भेज रहा था। पुलिस उसे देहरा कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची है। इस दौरान उसके चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था। कांगड़ा के SP मयंक चौधरी ने कहा है कि युवक की गिरफ्तारी बुधवार सुबह हुई है। उसके मोबाइल से कई संवेदनशील दस्तावेज और फोटो बरामद हुए हैं। इस डेटा को फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी की पहचान कांगड़ा जिले के देहरा में सुखाहर गांव के रहने वाले अभिषेक भारद्वाज (20) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभिषेक कॉलेज से ड्रॉपआउट है। वह ऑनलाइन माध्यमों से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हुआ था। फेसबुक पर इसके 3092 फ्रेंड्स हैं, जिनमें बड़ी संख्या में पाकिस्तान के कनेक्शंस हैं। गुप्त सूचना पर गिरफ्तारी हुई
कांगड़ा के SP के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पुलिस की सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन गतिविधियों पर नजर है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देहरा का एक युवक देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है। वह भारत की सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां पाकिस्तान भेज रहा है। इस पर सूचना पर उस युवक की निगरानी शुरू की गई। जब उसके सोशल मीडिया और ऑनलाइन एक्टिविटी को खंगाला गया तो युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद उसे बुधवार तड़के उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। खुफिया एजेंसियों की मदद ले रही पुलिस
SP के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी युवक कॉलेज से पढ़ाई छोड़ चुका है। वह ऑनलाइन माध्यमों से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था। आरोपी से पूछताछ जारी है। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चला है कि उसने देश की क्या-क्या जानकारियां किस-किस को भेजी हैं। यह पता लगाने के लिए पुलिस उसकी रिमांड की मांग करेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस राज्य और केंद्र की खुफिया एजेंसियों की मदद ले रही है। DSP बोले- आरोपी ने जुर्म कबूला
देहरा के DSP राज कुमार ने भी बताया है कि आरोपी ने संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की बाद मानी है। उसका कहना है कि उसने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी शेयर की है। आज उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उसके बाद ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *