गुमला में नशीली दवाओं का भंडार पकड़ा:328 बोतल कफ सिरप, 2159 कैप्सूल और 160 टैबलेट बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार

गुमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं के भंडार का पर्दाफाश किया है। सदर थाना क्षेत्र के ग्राम अटरिया में दो अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं। सबसे पहले मुबारक खान के घर पर छापेमारी एसपी को मिली सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने सबसे पहले मुबारक खान के घर पर छापेमारी की। यहां से 120 बोतल ओनरेक्स कफ सिरप, 864 विनस्पास्मो फोर्टे कैप्सूल और 60 नाइट्रोसन-10 टैबलेट बरामद किए गए। मुबारक के पास इन दवाओं से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं मिले। शौचालय के ऊपर से छिपा रखा था कफ सिरप इसके बाद टीम ने दूसरे आरोपी इम्तियाज खान के घर छापेमारी की। उसके घर के शौचालय के ऊपर से 208 बोतल ओनरेक्स कफ सिरप, 1295 विनस्पास्मो फोर्टे कैप्सूल और 100 नाइट्रोसन-10 टैबलेट बरामद हुए। छापेमारी के दौरान इम्तियाज घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने मुबारक खान को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि मुबारक का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों आरोपी अपने घरों में नशीली दवाओं का भंडारण कर इनकी खरीद-बिक्री कर रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *