बठिंडा में डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन नाकाम:हिरासत में लिए 100 किसान, गिरफ्तार साथियों की रिहाई की मांग

बठिंडा जिले में किसानों के प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के सामने धरना देने जा रहे लगभग 100 किसानों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने उन्हें विभिन्न थानों और चौकियों में भेज दिया। किसान पहले से गिरफ्तार साथियों की रिहाई की मांग कर रहे थे। सीवरेज पाइपलाइन का विरोध एक दिन पहले बठिंडा के घासो खाना गांव में सीवरेज पाइपलाइन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 50-60 किसान नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गैर राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चा ने आज डीसी कार्यालय के सामने धरना देने का ऐलान किया था। प्रशासन ने पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। कार्यालय की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेड लगा दिए गए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी हिरासत में लिए गए किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप है कि राज्य में लोगों को अपने हक मांगने से रोका जा रहा है। किसानों ने कहा कि वे भगवंत मान सरकार से अपनी मांगों को प्राथमिकता देने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले चुनावों में वे इसका जवाब देंगे। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। डीएसपी बोले-धारा 144 लागू डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए किसानों को हिरासत में लिया गया है और उन्हें अलग-अलग थानों में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा, क्योंकि जिले में धारा 144 लागू है, जिसके अनुसार चार या उससे अधिक लोग एक स्थान पर एकत्र नहीं हो सकते।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *