राजनांदगांव| अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद राजनांदगांव के तत्वावधान में रानी सागर वोटिंग पॉइंट पर निशुल्क तैराकी प्रशिक्षण शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से सुबह 9 बजे तक जिन्हें तैरना सीखना है वह सुबह रानी सागर बोटिंग पॉइंट पर पहुंचकर प्रशिक्षण ले सकते हैं। यह प्रशिक्षण पूर्णता निशुल्क है, जो पूर्व सैनिक गुरदीप सिंह भाटिया, गुमान कर, उमेश साहू, बसंत रावटे, पीयूष साहू, अंगेश्वर प्रसाद सिन्हा के तत्वाधान में चलाया जा रहा है। यह जानकारी अंगेश्वर प्रसाद सिन्हा पूर्व सैनिक ने दी।


