हरिद्वार से आया ज्योति कलश रथ गांवों में घूमा

कटकमदाग | शांतिकुंज हरिद्वार से आया हुआ ज्योति कलश रथ बुधवार को प्रखंड के विभिन्न गावों में भ्रमण किया। सुबह कदमा में हवन यज्ञ के पश्चात ग्राम सलगावां, लूटा, नावाडीह होते हुए पकरार पहुंचा। इस दौरान गावों में ज्योति कलश का दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। जगह-जगह भजन कीर्तन व आरती का आयोजन हुआ। रथ पकरार से सादमपुर, मेयातू, सुल्ताना, हाथामेढ़ी होते हुए संध्या कटकमदाग शिव मंदिर के पास पहुचां। जहां महाद्वीप यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गायत्री परिवार से जुड़े लोग उपस्थित हुए। रथ में भ्रमण कर रहे आचार्यों ने अखंड ज्योति के दिव्यप्राण चेतना से अनुप्राणित ज्योति कलश के दर्शन का महत्व बताया। गुरुवार को ज्योति कलश रथ प्रातः 8 बजे कृष्णा नगर में हवन यज्ञ के बाद पसई, बानादाग, महूडर, कूद, सिरसी, डामोडीह होते संध्या 6 बजे से खपरियावां पहुंचेगी। जहां महाद्वीप यज्ञ होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *