अबोहर में ग्रामीणों ने धरना किया खत्म:मिडिल स्कूल के अपग्रेड की मांग, डिप्टी डीईओ का रिपोर्ट भेजने का आश्वासन

फाजिल्का जिले के अबोहर के गांव शेरेवाला में सरकारी मिडिल स्कूल को अपग्रेड करने की मांग को लेकर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने स्कूल के बाहर धरना दिया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण प्रदर्शन में शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का स्कूल केवल आठवीं कक्षा तक है। इसके बाद स्टूडेंट को 10 से 20 किलोमीटर दूर के गांवों में पढ़ने जाना पड़ता है। 2021 में तीन दिन चल पाई थी व्यवस्थाउन्होंने बताया कि लड़कियों को साइकिल से आने-जाने में काफी परेशानी होती है। 2021 में इस स्कूल को दसवीं तक अपग्रेड किया गया था, लेकिन यह व्यवस्था केवल तीन महीने ही चल पाई। इसके बाद स्कूल फिर से आठवीं तक ही सीमित हो गया। ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि या तो स्कूल को अपग्रेड किया जाए या फिर स्टूडेंट के लिए स्कूल बस की व्यवस्था की जाए। बड़ा संघर्ष करने की चेतावनी उन्होंने चेतावनी दी, कि मांग पूरी न होने पर वे बड़ा संघर्ष करने को मजबूर होंगे। धरने की सूचना मिलने पर डिप्टी डीईओ परविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्कूल को अपग्रेड करने की रिपोर्ट सरकार और शिक्षा विभाग को भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *