फाजिल्का में दो नाबालिगों समेत ग्रंथी पर केस:श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश स्थल पर हुक्का पीने का मामला, वीडियो वायरल

फाजिल्का जिले की सिटी थाना पुलिस ने नई आबादी इलाके में श्री गुरुद्वारा साहिब के अंदर गुरु ग्रंथ साहिब का जहां प्रकाश हुआ है, वहां इलेक्ट्रिक हुक्का पीने के आरोप में ग्रंथी सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है l एसएचओ ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा l सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सिटी थाना के एसएचओ लेखराज ने बताया कि उनके पास फाजिल्का की नई आबादी के श्री गुरुद्वारा साहिब की कमेटी के प्रबंधक व लोग आए थे l जिन्होंने शिकायत दी कि श्री गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी साहिबान के बच्चे गुरुद्वारा साहिब के अंदर जहां गुरु ग्रन्थ साहिब का प्रकाश किया गया है, वहां इलेक्ट्रॉनिक हुक्का पी रहे थे l जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है l धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी मामले में उक्त लोगों को बुलाया गया था, उन्हें माफी मांगने का समय भी दिया गया, लेकिन वह नहीं आए l जिसके बाद शिकायत के आधार पर पुलिस ने ग्रंथी सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसमें उसके दो नाबालिगा लड़के भी शामिल है l एसएचओ का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दिया गया है l आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *