अबोहर में 1400 नशीली गोलियों समेत तस्कर काबू:सूचना के आधार पर पुलिस की रेड, आरोपी से पूछताछ जारी

फाजिल्का जिले की अबोहर पुलिस ने सेफ पंजाब पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस की टीम द्वारा केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। उसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस थाना सिटी टू पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान नई आबादी गली नंबर 11 के विनय झांब को पकड़ा। आरोपी विनय झांब के पास से पुलिस ने 1400 नशीली गोलियां बरामद की हैं। विनय केवल कृष्ण झांब का पुत्र है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 61, 85 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। आगे की जांच के लिए उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *