सिमलोंग में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई:दुकान और घर से 6.39 लीटर विदेशी शराब जब्त, मालिक गिरफ्तार

पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सिमलोंग ओपी क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने छापेमारी की। धर्मपुर बंगला में राहुल कुमार भगत के घर और दुकान से 6.39 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में बी-7 की 180 एमएल की 23 बोतलें, आईबी की 375 एमएल की चार बोतलें और आरएस की 375 एमएल की दो बोतलें शामिल हैं। दुकान मालिक राहुल कुमार भगत को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि विभाग अवैध शराब की बिक्री और निर्माण के खिलाफ सघन अभियान चला रहा है। जहां भी अवैध शराब की सूचना मिलेगी, तत्काल कार्रवाई की जाएगी। अवर निरीक्षक विक्रम कुमार साह ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने आमजनों से अपील की है कि वे अवैध शराब की बिक्री की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। इससे समय रहते कार्रवाई की जा सकेगी और समाज को नशे से बचाया जा सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *