जगराओं में हेरोइन के साथ किसान गिरफ्तार:पैसों के लालच में की तस्करी शुरू, सूचना पर पुलिस की नाकाबंदी

लुधियाना जिले की जगराओं पुलिस ने फिरोजपुर से आए एक नशा तस्कर को सिधवां बेट इलाके से गिरफ्तार किया है। चौकी गिद्दडविडी की पुलिस ने आरोपी से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान अंग्रेज सिंह उर्फ काका के रूप में हुई है, जो गांव किलचे फिरोजपुर का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। सूचना पर पुलिस की नाकाबंदी चौकी गिद्दडविडी के इंचार्ज सुखमंदर सिंह के अनुसार उन्हें गश्त के दौरान गांव काकड तिहाडा में गुप्त सूचना मिली। सूचना के मुताबिक आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी कर रहा था। वह अपने गांव के साथ-साथ दूसरे शहरों में भी नशे की सप्लाई करता था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गांव बहादरके से पत्ती मुलतानी होते हुए जीटी रोड किशनपुरा से सिधवां बेट की तरफ पैदल जा रहा है। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। फिरोजपुर से बस में आया था पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फिरोजपुर से बस के जरिए पहुंचा था। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मूल रूप से किसान है और खेतीबाड़ी का काम करता है, लेकिन पैसों के लालच में उसने हेरोइन की तस्करी शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है और गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में अन्य तस्करों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *