अबोहर में बुलेट चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा युवक:श्रीगंगानगर का रहने वाला, आसानी से तोड़ देता है बाइक का लॉक

फाजिल्का के अबोहर के बस स्टैंड के पास एक नशेड़ी युवक को बुलेट बाइक चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया। दुकान मालिक रिंकू चुग ने घर से सीसीटीवी कैमरे में चोरी का प्रयास देखा। उन्होंने तुरंत दुकान पर मौजूद अपने दोस्त मिंटू को सूचित किया। मिंटू ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी श्रीगंगानगर का रहने वाला है। उसने स्वीकार किया कि वह काफी देर से बुलेट का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहा था। आरोपी ने यह भी बताया कि वह आमतौर पर बाइक के लॉक आसानी से तोड़ लेता है, लेकिन इस बार बुलेट का ताला नहीं तोड़ पाया। किसान नेता सुखजिंदर और अन्य लोगों ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अबोहर में रात 9 बजे के बाद असामाजिक तत्व बिना किसी डर के अपराध को अंजाम देते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *