पाटन | नवाजयपुर थाना प्रभारी कमल किशोर पांडेय ने गुरुवार को दो फरार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रामचंद्र मोची एवं सुधन मोची के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्त आपस में भाई हैं तथा स्वर्गीय राईन मोची के पुत्र हैं। वे जयपुर गांव थाना नवाजयपुर, जिला पलामू के निवासी हैं। दोनों के विरुद्ध नवाजयपुर थाना में मामला दर्ज है। वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। दोनों को गिरफ्तार किया गया।


