भास्कर न्यूज | अमृतसर विजय नगर पुलिस चौकी के अधीन आते मुस्तफाबाद में घर के नजदीक खाली प्लांट में संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। इसी दौरान मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया। मृतक की पहचान सुमित 30 निवासी मुस्तफाबाद के रूप में हुई है। यह घटना 29 मई सुबह 8 बजे की है। सुमित कैटरिंग का काम करता था। 28 मई की शाम काम के लिए निकल गया था। जो अगले दिन तक वापस नहीं आया। हालांकि जांच में पता चला कि सुमित शादीशुदा था, लेकिन उसकी पत्नी उसे तालाक देकर चली गई थी। सुमित के भाई ने बताया कि भाई रात को कैटरिंग के काम में मजदूरी करता था। घर से 100 मीटर की दूरी पर भाई का शव मिला। उन्होंने कहा कि उसकी भाई की किसी ने लूट के इरादे से उसकी हत्या की है। चौकी इंचार्ज गुरजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर असल वजह पता चलेगी।


