भास्कर न्यूज | अमृतसर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने तहसील अजनाला में सुबह 9:30 बजे अचानक ही छापेमारी कर दी। मौके पर ज्वाइंट सब-रजिस्ट्रार मिले जबकि मुलाजिम गायब रहे। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए राजस्व विभाग को पत्र लिखा है। वहीं मंत्री अजनाला थाना चेकिंग के लिए अचानक पहुंचे तो पाया कि तस्करों की बजाए नशे के आदी दो युवाओं को पुलिस उठा लाई है। जिस पर उन्होंने रिहा करवाकर नशा मुक्ति केंद्र में भिजवाया। मौके पर पुलिस अफसरों को निर्देश दिया कि बड़े मगरमच्छों को पकड़ें। नशे में संलिप्त लोगों के लिए इलाज काफी है। धालीवाल ने कहा कि लोगों से शिकायतें मिली थीं कि तहसील कार्यालय में सुबह 10 बजे से पहले कोई भी कर्मचारी सीट पर नहीं बैठता है। जिससे लोगों के काम प्रभावित हो रहे हैं। जिसके बाद अचानक छापेमारी की तो शिकायतें सच निकली। एक नायब तहसीलदार के अलावा कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। बता दें कि सूबे में आप सरकार बनने के बाद सीएम भगवंत सिंह मान ने निर्धारित समय पर सीट पर बैठने व छोड़ने के निर्देश दिए थे। लेकिन धीरे-धीरे इस तरह की सख्ती करना बंद कर दिया गया। अफसरों-मुलाजिमों की मनमानी चल पड़ी। यह हाल केवल अजनाला तहसील का ही नहीं है। इसी तरह छापेमारी दूसरे तहसीलों- नगर निगम-आरटीए कार्यालय- हेल्थ व अन्य विभागों में हो तो सच सामने आएगा।


