गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस सड़कों पर:अमित शाह के बयान पर किया विरोध-प्रदर्शन, बोले-देश से माफी मांगे

बीते दिनों सदन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से दिए गए विवादित बयान को लेकर बाड़मेर जिला कांग्रेस कमेटी ने रैली निकाली गई। मंगलवार को पूर्व विधायक मनीषा पंवार एवं महासचिव एवं संगठन प्रभारी राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। बाड़मेर जिला कांग्रेस कमेटी ऑफिस से रैली निकाली गई शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान गृह मंत्री व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस ने इस्तीफे की डिमांड की। पैदल मार्च में कई कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता हाथ में अंबेडकर की तस्वीर लेकर निकले। कांग्रेस ने इस पैदल मार्च को ‘अंबेडकर सम्मान पैदल मार्च’ नाम दिया। कांग्रसियों ने कलेक्टर टीना डाबी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बर्खास्त करने की मांग की। पैदल मार्च अहिंसा सर्किल, किसान बोर्डिग, हॉस्पिटल, विवेकानंद सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। कलेक्ट्रेट के बाहर की नारेबाजी कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस के पूर्व मंत्री, विधायकों और पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, गृह मंत्री ओर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक प्रतिनिधि मंडल ज्ञापन देने के लिए कलेक्टर के पास पहुंचा। राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन दिया। राष्ट्रपति से अमित शाह को बर्खास्त करने की मांग पूर्व विधायक मनीषा पंवार ने बताया- डॉ भीमराव अंबेडकर साहब ने इस देश को संविधान दिया है जिससे सभी को अपनी बात रखने का अधिकार मिला। अमित शाह ने जिस तरह से उनके ऊपर अशोभनीय बयान दिया है जिसके विरोध में हमने उनकी बर्खास्तगी की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। गृह मंत्री द्वारा बाबा साहब पर अशोभनीय टिप्पणी की गई उससे पूरे देश में रोष है। इसके विरोध में पूरे देश में आज कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन कर पैदल मार्च निकाला जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *